BNS धारा 97: दस वर्ष से कम आयु के बालक के शरीर पर से चोरी करने के आशय से उसका व्यपहरण या अपहरण

भारतीय न्याय संहिता, 2023 · अध्याय 5: महिला और बालक के विरुद्ध अपराधों के विषय में

पहले IPC 369 थी। IPC → BNS खोजें

अन्य भाषाओं में भी: English

97. जो कोई, दस वर्ष से कम आयु के किसी बालक का इस आशय से व्यपहरण या अपहरण करेगा कि ऐसे बालक के शरीर पर से कोई जंगम संपत्ति बेईमानी से ले ले, वह दौनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने कै लिए भी दायी होगा ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ