BNS धारा 17: विधि द्वारा न्यायानुमत या तथ्य की भूल से अपने को विधि द्वारा न्‍यायानुमत होने का विश्वास करने वाले व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य

भारतीय न्याय संहिता, 2023 · अध्याय 3: साधारण अपवाद

पहले IPC 79 थी। IPC → BNS खोजें

अन्य भाषाओं में भी: English

17. कोई बात अपराध नहीं है, जो ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाए, जो उसे करने के लिए विधि द्वारा न्‍यायानुमत है, या तथ्य की भूल के कारण, न कि विधि की भूल के कारण सदभावपूर्वक विश्वास करता है कि वह उसे करने के लिए विधि द्वारा न्यायानुमत है ।

दृष्टांत

क, य को ऐसा कार्य करते देखता है, जो क को हत्या प्रतीत होता है । क सदभावपूर्वक काम में लाए गए अपने श्रेष्ठ निर्णय के अनुसार उस शक्ति को प्रयोग में लाते हुए, जो विधि ने हत्या करने वालों को, उस कार्य में पकड़ने के लिए समस्त व्यक्तियाँ को दे रखी है, य को उचित प्राधिकारियों के समक्ष ले जाने के लिए य को अभिगृहीत करता है । क ने कोई अपराध नहीं किया है, चाहे तत्पश्चात्‌ असल बात यह निकले कि य आत्म-प्रतिरक्षा में कार्य कर रहा था ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ